जमीन पर सिविल कोर्ट का कोई केस दर्ज है या नहीं, यह जानने के लिए webgis2.mpbhulekh.gov.in पर “व्यवहार न्यायालय प्रकरण” चुनें। पोर्टल की पुस्तिका के अनुसार यहां चुने गए गांव के खसरे से जुड़े सिविल कोर्ट मामलों की जानकारी मिलती है। यह जांच जमीन खरीदने से पहले खास तौर पर काम की है।

व्यवहार न्यायालय प्रकरण कैसे देखें?
- webgis2.mpbhulekh.gov.in खोलें और होम पेज पर “व्यवहार न्यायालय प्रकरण” चुनें।
- “क्या आप व्यवहार न्यायलय प्रकरण खोजना चाहते हैं?” के सामने “हाँ” पर क्लिक करें।
- जिला, तहसील और गांव चुनें।
- भू-स्वामी या खसरा संख्या से खोजें।
- कैप्चा भरकर “विवरण देखें” पर क्लिक करें।
व्यवहार न्यायालय प्रकरण और RCMS आर्डर में क्या अंतर है?

व्यवहार न्यायालय प्रकरण सिविल कोर्ट के मामलों के लिए है। RCMS आर्डर में रेवेन्यू कोर्ट के पारित आदेश मिलते हैं, जिन्हें गांव, खसरा या प्रकरण संख्या से खोजा जा सकता है। RCMS आदेश की डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपि का अलग विकल्प है।

जमीन खरीदने से पहले और क्या देखें?
- खसरा और B1 में भूमिस्वामी का नाम (खसरा खतौनी गाइड)
- भूमि बंधक का विवरण
- भूमि पर दर्ज जमानत का विवरण
- भू-नक्शा (भू-नक्शा गाइड)
पोर्टल पर केस न दिखना इस बात की गारंटी नहीं है कि जमीन पर कोई विवाद नहीं है। बड़े सौदे से पहले वकील से राय लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या कोर्ट केस देखने के लिए लॉगिन चाहिए? होम पेज से यह खोज बिना पंजीकरण के खुलती है।
क्या यहां केस की पूरी फाइल मिलती है? पोर्टल पर प्रकरण की जानकारी मिलती है। पूरी फाइल के लिए संबंधित न्यायालय से संपर्क करें।
क्या यह वेबसाइट केस की स्थिति बताती है? नहीं। जानकारी आपको सरकारी पोर्टल पर देखनी होगी।
आगे पढ़ें: खसरा खतौनी गाइड और WebGIS 2.0 गाइड।
